ताजा खबर

देखें VIDEO : झीरम कांड : साय सरकार ने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया..
25-May-2026 8:53 PM
देखें VIDEO : झीरम कांड : साय सरकार ने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया..

 पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मई।
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने झीरम घाटी मामले को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार ने इस मुद्दे पर एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है।

बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट का फैसला माना।

बघेल ने कहा, कि हमने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, और हमने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी सही माना था। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के दौरान झीरम जांच को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ी गई थी।

भाजपा का नकारात्मक रवैया साफ दिखता है।

बघेल ने कहा, लेकिन नई सरकार ने इस मुद्दे पर एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया है। यह साफ तौर पर झीरम मामले में इस सरकार या भारतीय जनता पार्टी के नकारात्मक रवैये को दिखाता है।

झीरम घाटी में नक्सली हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

पूर्व सीएम ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। परिवहन में वृद्धि होगी, और इन सबके चलते महंगाई बढ़ेगी।

 


अन्य पोस्ट