ताजा खबर
नाबालिग से बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
26-Nov-2024 7:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पालघर, 26 नवंबर। महाराष्ट्र के पालघर जिले से दो व्यक्तियों को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।
पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों का हवाला देते हुए गिरफ्तारी और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विवरण साझा करने से इनकार कर दिया।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद दोनों व्यक्तियों ने लड़की को चुप रहने की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब लड़की ने अपने माता-पिता को इस बारे में जानकारी दी, जिन्होंने मनोर में पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने आरोपी दोनों व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सामूहिक बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे