ताजा खबर
हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान
26-Nov-2024 1:52 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 26 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रात: संविधान दिवस पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। पदयात्रा चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, सभी मंत्री विधायक, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी वर्मा और युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वजीत तोमर शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे