ताजा खबर

वीसी को श्रध्दांजलि, सुंदरकांड पाठ भी
11-Jun-2024 4:25 PM
वीसी को श्रध्दांजलि, सुंदरकांड पाठ भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11  जून ।  पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद विद्याचरण शुक्ल को उनकी 11 वीं पुण्यतिथि पर राजधानी के  निगम उद्यान परिसर स्थित मूर्ति के समक्ष श्रध्दांजलि अर्पित की गई ।  पूर्व मन्त्री अमितेश शुक्ल, छग पापुनिके पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रनिगम के संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन,  सुन्दर लाल जोगी, पूर्व पार्षद रियाज अहमद, मनोज कन्दोई शामिल हुए। 

उधर श्री राधेश्याम भवन, लभाण्डी में पुष्पांजलि एवम् सुंदरकांड पाठ हुआ ।  गांधी विचारक रमेशचन्द्र शुक्ल, महामंत्री रामअवतार देवांगन, पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, महापौर एजाज ढ़ेबर,  प्रवक्ता नितिन कुमार झा, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, सतीश जग्गी, बीरेश शुक्ला, शरद शुक्ला, विजय जडेजा, शिरीष अवस्थी, राजेश पाल, सुरेश मिश्रा, आभा मुदलियार, विकास गुप्ता, अधिवक्ता संजय मिश्रा, बुलाकी वर्मा, गंगा यादव, सुरेन्द्र चौधरी, सुनील बाजारी, किशन बाजारी, संजय शुक्ल, अनुभवचरण शुक्ल, मनोज मिश्रा, कोरमा राव, सतीष पारख, गुरदीप गरचा, देवमणी पाण्डेय, डॉ. अजय शर्मा, एम. पी. सिंह, कुन्दन सिंह, ध्रुव प्रसाद वर्मा, इदरीश गांधी, राहुल शुक्ला, छबि साहू, के. बाला, हमीद खान  एवम् शुक्ल समर्थक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट