ताजा खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 29 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी
19-Sep-2023 4:16 PM
छत्तीसगढ़ विधानसभा की 29 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी

वर्तमान में 39 सीटें अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। महिला आरक्षण बिल प्रभावशील होने के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा की 29 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। वर्तमान में कुल मिलाकर 39 सीटें अनुसूचित जनजाति, और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

केन्द्र सरकार ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया। इसमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में कुल 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। यानी 33 फीसदी सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगी।

लोकसभा में 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी। राज्यों के विधानसभा में भी स्थिति में परिवर्तन आ जाएगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 29 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। वर्तमान में 29 सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है, और 10 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। महिला आरक्षण होने के बाद आरक्षित वर्ग की सीटों का क्या होगा, यह अभी साफ नहीं है। 

जानकारों का कहना है कि आरक्षित सीटों में भी 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित है। इसके लिए अधिसूचना अक्टूबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है। विधानसभा चुनाव के पहले महिला आरक्षण लागू होगा या नहीं, यह बिल पास होने के बाद ही पता चल पाएगा। 

 


अन्य पोस्ट