ताजा खबर
छत्तीसगढ़ की 12 समुदायों को अजजा में शामिल करने के का प्रस्ताव मंजूर
14-Sep-2022 4:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 सितंबर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की 12 समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बताया गया कि मात्रात्मक त्रुटियों की वजह से इन समुदाय के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा था।
जिन जातियों को अनुसूचित जन जाति में शामिल किया गया है, उनमें छत्तीसगढ़ की भारियाभूमिया के पर्याय के रूप में भूईंया, भूईयां के अलावा भूयां, भरिया, भारिया शामिल हैं।
पांडो के साथ पंडो, पण्डो, पन्डो। धनवार के पर्याय के रूप में धनुहार, धनुवार। गदबा, गोड़ के गोंड़। कोंध के साथ कोंद, कोडाकू के साथ कोड़ाकू। नगेसिया के साथ नागासिया के पर्याय के रूप में किसान। धनगड़ का परिशोधन धांगड़ हैं। सावर के साथ सवरा के पर्याय के रूप में सौंरा, संवरा और बिंझिया हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



