ताजा खबर
जम्मू-कश्मीर, 14 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सवजियान इलाके में हुई बस दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए.
मंडी के तहसीलदार शहज़ाद लतीफ ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मंडी के अस्पताल ले जाया गया है. सेना बचाव अभियान में लगी हुई है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर शोक जताया है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ सवजियान इलाके में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदना और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है. मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.’’
जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस घटना पर दुख जताया है. उन्होंने मृतक के परिवारों को पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है. वहीं, अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.


