ताजा खबर
अहमदाबाद में लिफ़्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत, एक घायल
14-Sep-2022 1:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अहमदाबाद, 14 सितंबर। गुजरात के अहमदाबाद में यूनिवर्सिटी-पांजरापोल रोड पर एक निर्माणाधीन इमारत की लिफ़्ट गिरने से सात मजदूरों की मौत हो गई.
मज़दूर इस लिफ़्ट के ज़रिए इमारत के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान की ढुलाई करते थे.
यहां आसपास रहनेवाले और काम करने वाले लोगों ने बताया कि इमारत की सातवीं मंज़िल से लिफ़्ट गिर गई. लिफ़्ट में आठ लोग सवार थे.
इस घटना के बाद पुलिस और दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया है.
घटनास्थल पर पहुंचे एक दमकल अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का निर्माण कर रहे बिल्डर ने उन्हें दुर्घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
अधिकारी ने कहा कि वे मीडिया में आई ख़बरें पढ़ने के बाद ही घटनास्थल पर पहुंचे हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


