ताजा खबर
आज माणिक साहा लेंगे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ
15-May-2022 11:45 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़ माणिक साहा रविवार को अगरतला के राजभवन में त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे होगा.
शनिवार को त्रिपुरा बीजेपी ने बिप्लब देव को हटा कर माणिक साहा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया.
अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस लिखता है कि बिप्लब देब को लेकर पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. अक्टूबर 2020 में, रॉय बर्मन ने देब को हटाने के लिए विधायकों के एक समूह का नेतृत्व करते हुए दिल्ली आए उन्होंने देब को "तानाशाही, अनुभवहीन और अलोकप्रिय" नेता बताया.
हालांकि उस वक्त बीजेपी का नेतृत्व बिप्लब देव के साथ खड़ा रहा लेकिन उनके लिए पार्टी में मुश्किलें तभी शुरू हो चुकी थी. (bbc.com)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


