ताजा खबर
कन्नड़ किताबों में हेडगेवार का भाषण पढ़ाया जाएगा
15-May-2022 11:44 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
द हिंदू में छपी ख़बर के मुताबिक़ कर्नाटक में स्कूली पाठ्यक्रम में अब आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का भाषण पढ़ाया जाएगा.
राज्य सरकार ने 2022 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के भाषण को दसवीं कन्नड़ (प्रथम भाषा, राज्य पाठ्यक्रम) की पाठ्यपुस्तक में आने वाले शैक्षणिक वर्ष से जोड़ा जा रहा है.
लेखक रोहित चक्रतीर्थ की अध्यक्षता वाली पाठ्यपुस्तक संशोधन समिति ने हेडगेवार के भाषण को पाठ्यक्रम में शामिल करने की सिफारिश की थी जिसे मंज़ूर कर लिया गया है.
इस पाठ का शीर्षक है "निजावदा आदर्शा पुरुषा यारागाबेकु?" (असली रोल मॉडल कौन होना चाहिए?) जिसे आने वाले किताबों में जोड़ा जा रहा है.
ये सुझाव समिति ने मार्च में अपनी अंतिम रिपोर्ट में सरकार को सौंपी थी. (bbc.com)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


