ताजा खबर

एनटीपीसी के मजदूरों को काम से निकाला, कोर्ट ने शासन से मांगी रिपोर्ट
09-May-2022 10:27 AM
एनटीपीसी के मजदूरों को काम से निकाला, कोर्ट ने शासन से मांगी रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 9 मई। सीपत एनटीपीसी में दैनिक वेतनभोगी मजदूरों से जातिगत गाली गलौच करने और काम से निकाल देने को लेकर हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने शासन को जांच रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। 

हाईकोर्ट में शत्रुघ्न खांडेकर, विजय रत्नाकर, दुलार सूर्यवंशी सहित 10 मजदूरों की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि वे एनटीपीसी के भू विस्थापित और अनुसूचित जाति से हैं। उन्हें दैनिक वेतनभोगी मजदूर का काम दिया गया है। पिछले कुछ माह से एनटीपीसी के कर्मचारी उनसे गाली गलौच कर रहे हैं। इसकी शिकायत जब उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन, सहायक श्रमायुक्त और अजा जजा कल्याण थाने में की तो एक माह पहले उनको बिना कारण बताए काम से निकाल दिया गया। 

याचिका पर सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच ने की। कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। 


अन्य पोस्ट