ताजा खबर
'छत्तीसगढ' संवाददाता
रायपुर, 4 मार्च। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी दो दिन के रायपुर दौरे पर दोपहर तीन बजे पहुंची। वह आज शाम प्रदेश के महामंत्रियों की बैठक करेंगी। इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी मौजूद रहेंगे। वे अब से कुछ देर बाद रायपुर आ रहे हैं। दोनों दिग्गज शनिवार को पहले सांसद विधायकों को और उसके बाद कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। उनका कल ही दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत में पुरंदेश्वरी ने कहा कि पार्टी के कामकाज की समीक्षा संगठन सतत करते रहता है। उसी सिलसिले में हमारे दौरे होते रहते हैं। बस्तर और सरगुजा में संगठन के काम को लेकर नाराजगी के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। पुरंदेश्वरी ने यह भी कहा कि भाजपा पत्रकार सुरक्षा कानून लाने राज्य सरकार पर दबाव बनाएगी।


