ताजा खबर

बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने फिर रचा इतिहास
01-Mar-2022 1:35 PM
बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने फिर रचा इतिहास

   उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में 12500 फीट ऊंचाई पर तिरंगा फहराया   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 1 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नैना सिंह धाकड़ ने बेटियों व महिलाओं को प्रेरित करने के लिए विंटर एक्सपीडिशन केद्रकांठा ट्रेकिंग पीक पर डेढ़ दिन के अंदर 10 घंटे 30 मिनट में सफलता हासिल की।

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के लिए सांकरी गांव से 20 फरवरी को सुबह 9.30 बजे से चलना शुरु हुआ व बेस कैम्प 2750 मीटर पर 1.30 दोपहर को पहुँच गई, वहीं रात कैम्प में रेस्ट करने के बाद सुबह 3.30 बजे पीक समिट के लिये निकल पड़ी और 21 फरवरी को -8 से -10 डिग्री टेम्प्रेचर में तेज़ हवाओं के बीच सुबह 6.10 मिनट में 12500 फीट केद्रकांठा विंटर अभियान के टॉप पर भारत देश का झंडा फहराया।

इसके अलावा नैना ने बेटियों-महिलाओं के लिए एक संदेश दिया हैं, अगर करना हो कुछ अलग, तो निकलना पड़ेगा घर से बाहर, और सिद्दत हो अपने काम पर तो मंजिल पर की जीत आप की ही होंगी। जो अपने कदमों की काबिलियत पर विश्वास रखते हैं, वहीं अक्सर मंजिल पर पहुँचते हैं।
ज्ञात हो कि गढ़वाल हिमालय भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित पर्वत श्रृंखलाएं हैं।


अन्य पोस्ट