ताजा खबर

4 महिला समेत 19 नक्सलियों का समर्पण
28-Feb-2022 8:05 PM
4 महिला समेत 19 नक्सलियों का समर्पण

1-1 लाख के 3 ईनामी भी शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 28 फरवरी। आज जिले में 4 महिला सहित 19 नक्सलियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। इनमें 1-1 लाख  के ईनामी नक्सली भी शामिल हैं।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा व सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति ‘पुना नर्कोम अभियान’ से प्रभावित  होकर 19 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें 3 आत्मसमर्पित नक्सलियों पर छ.ग. शासन द्वारा 1-1 लाख रूपये की राशि घोषित है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में माड़वी मासा,  पोडियाम,  इडो पाली पोज्जा पर 1-1 लाख ईनाम  छग शासन द्वारा घोषित हैं। इनके साथ कवासी बुधरी, नुप्पो पोज्जा, सुरदे भीमा, पोडियम हड़मा, दिरदो पाण्डा , सोड़ी पोज्जा,  दिरदो भास्कर, पोडिय़म हिड़मा, पोडियम लक्ष्मा उर्फ लक्ष्मैया, माडवी मासे, सोढ़ी दुला,  पोडियम लखमा,  पदाम पोज्जा,  कवासी देवा,  कवासी पाण्डू,  सोंदे देवा ने गिरिजाशंकर साव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंटा एवं निरी.  देवेन्द्र ठाकुर थाना प्रभारी थाना भेजी के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।  सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।


अन्य पोस्ट