ताजा खबर

प्रदेश में आज रात तक 5029 पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर जिले में, मौतें 8
21-Jan-2022 8:58 PM
प्रदेश में आज रात तक 5029 पॉजिटिव, सर्वाधिक रायपुर जिले में, मौतें 8

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जनवरी।
राज्य में आज रात 09.00 बजे तक 5029 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 1183 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक किसी भी जिले में 1200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले हैं।  

आज कुल 8 मौतें हुई हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 712, राजनांदगांव 278, बालोद 113, बेमेतरा 57, कबीरधाम 82, रायपुर 1183, धमतरी 147, बलौदाबाजार 65, महासमुंद 57, गरियाबंद 26, बिलासपुर 337, रायगढ़ 369, कोरबा 175, जांजगीर-चांपा 169, मुंगेली 24, जीपीएम 26, सरगुजा 204, कोरिया 134, सूरजपुर 67, बलरामपुर 33, जशपुर 148, बस्तर 185, कोंडागांव 136, दंतेवाड़ा 40, सुकमा 17, कांकेर 169, नारायणपुर 21, बीजापुर 55, अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


अन्य पोस्ट