ताजा खबर

नकली आयल फैक्ट्री चला रहा संचालक गिरफ्तार, चार लाख का आयल जब्त, बदबू से हुआ फैक्ट्री का खुलासा
13-Jan-2022 7:35 PM
नकली आयल फैक्ट्री चला रहा संचालक गिरफ्तार, चार लाख का आयल जब्त, बदबू से हुआ फैक्ट्री का खुलासा

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 13 जनवरी।
औद्योगिक इलाके में नकली आयल फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। यहां से कई नामी कंपनियों के नाम से नकली आयल बाजार में  सप्लाई हो रही थी।इलाके में धुंए की बदबू से हल्ला होने के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ। इस फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 4 लाख 83 हजार कीमत का नकली आयल भी जब्त किया गया।खमतराई थाना में कॉपीराइट एक्ट की धाराओं केतहत  मामला दर्ज किया गया।

इसके यहां दोबारा कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी सौ ड्रम नकली आयल पकड़ा गया था।


अन्य पोस्ट