ताजा खबर
रायपुर, 13 जनवरी। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। हालांकि इसका असर अगले 24 घंटे तक ही रहे गा। उसके बाद मौसम खुल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी और गर्म हवाओं का आगमन निरंतर जारी है। एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक स्थित है।
इसके अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी से मौसम में सुधार होने की संभावना है। कल 13 जनवरी को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओला गिरने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना है। वर्षा मुख्यतः दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की सम्भावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तरी भाग में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते हैं। प्रदेश के उत्तरी भाग में अधिकतम तापमानों में वृद्धि सम्भावित है, जबकि शेष भागों में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है।
सरगुजा में रात बारिश हुई। पेंड्रा में तापमान 11 डिग्री और अमरकंटक में 4 डिग्री दर्ज किया गया।


