ताजा खबर

पुलिस परिवार चार दिन से घर के बाहर दिन गुजार रहे, भाजपा महिला मोर्चा समर्थन में सामने आया
12-Jan-2022 8:37 PM
पुलिस परिवार चार दिन से घर के बाहर दिन गुजार रहे, भाजपा महिला मोर्चा समर्थन में सामने आया

रायपुर, 12 जनवरी।अमलीडीह निवासी बारह सौ पुलिस आरक्षक ,जेल प्रहरी के परिवार घर के बाहर दिन गुजार रहे हैं। इनके घरों में विगत 4 दिनों से ताला लगाया गया है, और आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

पुलिस परिवार के ये लोग अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है। इनको समर्थन देने पहुंची राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. ममता साहू ने आरोप लगाया है कि इन महिलाओं के परिवारवालों को सस्पेंड कर दिया जाता है। इनके साथ देने वालों पर एफआईआर और राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। जो लोकतंत्र के मूल्यों के विपरीत है उनके मानवाधिकारों का हनन है। जो लोग जेल में है उनसे मिलने भी नहीं दिया जा रहा है उनके परिवार वाले काफी परेशान और त्रस्त हैं। इस दौरान श्रीमती अर्चना शुक्ला तेलीबांधा मंडल अध्यक्ष, श्रीमती रजनी सैंडगे अध्यक्ष महिला मोर्चा भी थी।


अन्य पोस्ट