ताजा खबर

पॉजिटिव 5 हजार के नीचे, करीब दुगुने डिस्चार्ज, मौतें सौ से कम
21-May-2021 9:40 PM
पॉजिटिव 5 हजार के नीचे, करीब दुगुने डिस्चार्ज, मौतें सौ से कम

सरगुजा सबसे बदहाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 मई।
राज्य में आज रात 09.00 बजे तक 4943 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 431 कोरिया जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 17 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

आज कुल मौतें 96, सिर्फ कोरोना मौतें 42 हुई हैं। कुल 9867 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 127, राजनांदगांव 92, बालोद 97, बेमेतरा 33, कबीरधाम 85, रायपुर 348, धमतरी 142, बलौदाबाजार 192, महासमुंद 134, गरियाबंद 72, बिलासपुर 162, रायगढ़ 358, कोरबा 199, जांजगीर-चांपा 318, मुंगेली 141, जीपीएम 79, सरगुजा 315, कोरिया 431, सूरजपुर 414, बलरामपुर 368, जशपुर 267, बस्तर 184, कोंडागांव 117, दंतेवाड़ा 53, सुकमा 58, कांकेर 80, नारायणपुर 36, बीजापुर 40, अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


अन्य पोस्ट