ताजा खबर

गढ़चिरौली मे तेंदूपत्ता लेवी वसूलने जुटे 13 नक्सली पुलिस बल ने किए ढेर
21-May-2021 10:04 AM
गढ़चिरौली मे तेंदूपत्ता लेवी वसूलने जुटे 13 नक्सली पुलिस बल ने किए ढेर

गढ़चिरौली के मध्य भाग  कोटमी के जंगल मे शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलो ने मुठभेड मे एकमुश्त 13 नक्सलियो को मार गिराया है। बताया जाता है कि नक्सलियो का एक बडा दल तेंदूपत्ता लेवी वसूली के लिए कोटमी के जंगल मे पहुंचे थे। गश्त पर निकले सी - 60 के जवानो से मुठभेड मे 13 नक्सली मारे गए। घटना के संबंध मे गढ़चिरौली डीआईजी संदीप पाटिल ने " छत्तीसगढ " को बताया मौका-ए-वारदात से मुठभेड मे 13 नक्सलियो के शव बरामद किए गए है। पुलिस का दावा है कि कई नक्सली गंभीर रूप से मुठभेड मे जख्मी हुए है।

 


अन्य पोस्ट