ताजा खबर

4 ईनामी नक्सलियों का समर्पण, 3 पॉजिटिव
20-May-2021 8:09 PM
4 ईनामी नक्सलियों का समर्पण, 3 पॉजिटिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 20 मई।
दंतेवाड़ा में पुलिस कीपहल घर वापस आइए से प्रभावित होकर नक्सली लीडरों की घर वापसी जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को चार नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसमें तीन नक्सली कोरोना पॉजिटिव मिले।

पुलिस अधीक्षक डॉ. पल्लव ने बताया कि नक्सली संगठन में कोविड-19 का संक्रमण बड़े पैमाने पर हो चुका है। इसके चलते नक्सली संगठन में दहशत का वातावरण बन चुका है। इस महामारी से उबरने हेतु चार नक्सलियों द्वारा गुरुवार को आत्मसमर्पण किया गया। इनमें सोन सिंह उर्फ शिवलाल मंडावी उम्र 24 वर्ष निवासी बोदली गांव, थाना मालेवाही प्रमुख है। सोन सिंह नक्सली संगठन में तोड़मा-बोदली चेतना नाट्य मंडल अध्यक्ष की भूमिका निभा रहा था। वह मुख्य रूप से नक्सली संगठन की विचारधारा के प्रचार प्रसार में संलग्न था। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में जय राम कश्यप, उम्र 22 वर्ष निवासी बोदली गांव में भी पुलिस अफसरों के समक्ष आत्मसमर्पण किया जयराम कश्यप नक्सली संगठन में मिलिशिया सदस्य की भूमिका के तौर पर कार्यरत था। एक महिला नक्सली  रैयमती मंडावी, उम्र 20 वर्ष पति सोन सिंह ने भी आत्मसमर्पण किया। रैयमती नक्सली संगठन में चेतना नाट्य मंडली सदस्य की भूमिका निभा रही थी। विभिन्न घटनाओं में शामिल थीं। इसी कड़ी में महिला नक्सली लीडर सुदरी कश्यप ने भी आत्मसमर्पण किया। सुदरी कश्यप मालेवाडी थाना अंतर्गत बोदली गांव की निवासी है। 

आत्म समर्पित नक्सलियों का कोविड परीक्षण गया। इसमें तीन नक्सली कोविड सकारात्मक पाए गये। उक्त सभी नक्सलियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का पारितोषिक घोषित किया गया था।


अन्य पोस्ट