कोण्डागांव

जंगली जानवर ने किया गाय का शिकार
04-Apr-2021 8:42 PM
जंगली जानवर ने किया गाय का शिकार

कोण्डागांव, 4 अप्रैल। आज जंगली जानवर ने गाय का शिकार कर लिया। दक्षिण कोण्डागांव वनमण्डल के अमरावती परिक्षेत्र के अंतर्गत, ग्राम अनंतपुर कोठरली बेड़ा की घटना है। प्रतिदिन की तरह आज भी सुबह लगभग 7 बजे गाय को चरने के लिए छोड़ दिया। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने उसका शिकार कर लिया। मृत गाय को देखकर महुआ बीनने वाले ने गाय मालिक तुलसीराम यादव को बताया। उसने इसकी सूचना वन विभाग को दी।


अन्य पोस्ट