कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 25 मार्च। महाविद्यालय प्राचार्य तिलकचंद्र देवांगन की अध्यक्षता में हो रहे जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन नरपति पटेल नगरपालिका अध्यक्ष कोंडागांव , संतोष पात्रे अस्पताल वार्ड पार्षद कोंडागांव ,बलिराम नेताम जनजाति सुरक्षा मंत्री, जिला संगठक एस बी कन्नौजे के मुख्य आतिथ्य एवं जैनेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अंकुश जैन पूर्व पार्षद कोंडागांव सुरेंद्र सोनपिपरे की उपस्थिति में मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्वलन कर हुआ।
युवा संसद प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कोंडागांव नोडल से 10 प्रतिभागियों का चयन कर लिया गया है। शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में आयोजित प्रतियोगिता में कोंडागांव एवं बस्तर जिले के 18 से 25 वर्ष के युवाओं ने पंजीकरण कराया था। सफल पंजीकरण के बाद 90 युवाओं को कन्या महाविद्यालय कोंडागांव में भाषण प्रतियोगिता के लिए बुलाया गया था।
एक देश एक चुनाव विषय पर प्रतिभागियों ने अपना विचार व्यक्त किये। अंतिम रूप में प्रतिभागी ट्यूलिप शर्मा, ऋद्धि सोम, दक्षिता राठौर,मनीषा नेगी,अमन गोल्डर,सलीना,आदित्यराज देवांगन, सतवंतिन, रिद्धि सोम,दीक्षा शार्दूल का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
निर्णायक मंडल के सदस्य दीपेश अरोरा विधायक प्रतिनिधि कोंडागांव, शंभु यादव वरिष्ठ पत्रकार कोंडागांव, आर एस जैन पूर्व जिला संगठक, सरिता तारम सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, जैसमीन कौर टाक युवा लीडर के सम्मिलित निर्णय से चयन किया गया। प्रतिभागियों को प्राचार्य,अतिथिगण एवं जूरी सदस्य द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
नोडल अधिकारी अनिक्षा अंचल द्वारा सफल प्रतिभागियों की घोषणा की गई। शारदा मरकाम सहायक प्राध्यापक द्वारा मंच संचालन में सहयोग प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन निधि जैन सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के स्टाफ देवनारायण सिंह नेताम, उमेश नेताम, महेंदर सिंह,अरुण दिवाकर,योगेश समरथ,कोमल साहू, सदानंद सोनी,अंकिता वर्मा,गायत्री वर्मा मर्दापाल महाविद्यालय के स्टाफ सुनील देव जोशी का अहम योगदान रहा।