कोण्डागांव

कोंडागांव, 15 जुलाई। शनिवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव की मातृशक्ति का कार्यकाल पूर्ण होने पर पुन: मातृशक्ति के पदाधिकारियों का मनोनयन अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में हुआ।
सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला इकाई कोंडागाँव की मातृशक्ति पदाधिकारियों के लिए चांदनी कोर्राम को अध्यक्ष, सपना नंदी को उपाध्यक्ष, शकुंतला कुंवर को सचिव और आकांक्षा तिवारी को सहसचिव का दायित्व दिया गया और सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का राष्ट्रीय कैप पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई।
कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के परिचय, उद्देश्य एवं इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने संगठन की नियमावली के साथ विविध जानकारी दी।
इसके बाद सभी को जलपान कराकर बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष बप्पा नंदी, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुंवर, पूर्व सैनिक परदेशी राम साहू, ममता साहा, ऐनु साहू और नि:शुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।