कोण्डागांव

विस चुनाव की कार्ययोजना की तैयारी पर भाजयुमो की बैठक
06-Aug-2023 10:04 PM
विस चुनाव की कार्ययोजना की तैयारी पर भाजयुमो की बैठक

कोंडागांव, 6 अगस्त।  आज भाजपा कार्यालय अटल सदन में भाजयुमो की बैठक रखी गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा,  आकाश मेहता,  जसकेतु उसेंडी, जितेंद्र सुराना,  भाजयुमो जिला अध्यक्षा प्रशांत पात्र बस्तर लोकसभा विस्तारक मनोज ध्रुव उपस्थित रहे।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने कहा कि आगामी चुनाव होने में बहुत कम समय बचा हुआ है हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंच कर प्रत्येक व्यक्तियों से सम्पर्क करना है तथा मोदी जी द्वारा किये गए कार्यो एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देना है।

दीपेश अरोरा ने बताया 2 अगस्त से  नए मतदाताओं के नाम जुडऩा शुरू हो गए है हर बूथ के कार्यकर्ता प्रत्येक घरो तक पहुंचकर नए मतदाताअंो की मतदाता सूची में नाम जुड़वाना शुरू कर दे एवं भाजपा की कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दें।

 बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमीति सदस्य विजया पोया, अंकुश जैन गौरव शार्दुल, महेश नेताम, विवेक, चंदेकर, नागेश देवांगन, विकास दुआ, वीर बघेल, मनीष साहु, प्रीती सोनी, करुण नायक, परितोष सेन, अनंत जैन, संता राम, गौरव अग्रवाल ,दलीचंद, रोनक पटेल, रामचंद सलाम उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट