कोण्डागांव

पांचवी-आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह
27-Apr-2022 9:48 PM
पांचवी-आठवीं के बच्चों का विदाई समारोह

कोण्डागांव, 27 अप्रैल। उच्च प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा और प्राथमिक शाला बकोगुड़ा में कक्षा पांचवी व आठवीं के बच्चों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
 
बच्चों के द्वारा आठवी और पांचवी के बच्चों व आगंतुक अतिथियों का आत्मीय स्वागत के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात विदाई होने वाले बच्चों को उपहार स्वरूप कंपास बॉक्सएकॉपी और पेन प्रदान किया गया। पांचवी और आठवीं के बच्चे अपनी तरफ से दोनों विद्यालयों को स्मृति चिन्ह के रूप में पानी ड्रम दर्पण, दीवाल घड़ी भेंट किए।

कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा विभिन्न गतिविधियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंध समिति के अध्यक्ष चंदन पटेल, सदस्य तुलाराम भंडारी, फूलचंद पटेल, पदम राम कश्यप, के अलावा प्रधान अध्यापक सी एस मातलाम, सुरेश कुमार भेडिय़ा, अशोक भारती, रेणु तिवारी, कुसुम साहू के अलावा दोनों संस्थाओं के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं स्व सहायता समूह की महिलाएं व भारी संख्या में पालक गण मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट