खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निपटारा
15-Mar-2026 7:55 PM
नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों का निपटारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 खैरागढ़, 15 मार्च। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वावधान में तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन  किया गया, जिसमें प्रकरण के पक्षकारों को भौतिक रूप से एवं वर्चुअल कांफ्रेंसिंग दोनों मुख्य माध्यम से मामले में सुलह की सुविधा प्रदान की गई।

नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ पक्षकारों ने मां सरस्वती के तैल चित्र की पूजा-अर्चना कर की। साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी मनाया गया, जहां न्याययिक कर्मचारियों द्वारा उपस्थित महिला न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्तागणों का स्वागत बैच लगाकर व उपहार प्रदान कर किया गया। जिसमें डीजे मोहनी कंवर, सीजेएम निधि शर्मा, जेएमएफसी आकांक्षा खलखो, संपूर्ण कोर्ट स्टाफ सहित पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू , कला प्रजापति, छविराज सहित समस्त पक्षकारगण, अधिवक्ता गण शामिल हुए।

न्यायाधीश मोहनी कंवर जिला एवं अपर सत्र न्यायालय खैरागढ़ के 25 प्रकरणों को पक्षकारों से सहमति उपरांत मामले का निपटारा कर उन्हें लाभान्वित किया गया, इनमें 6 दावा प्रकरणों में कुल अवार्ड राशि 26लाख 75 हजार रू., अदर सिविल केसेस 5 में 15 लाख 4 हजार 500 रू. 3 क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसेस में 8 लाख 75 हजार पास हुआ, वही प्री लिटिगेशन के, बैंक रिकवरी केसेस के एक मामले में 10164 रू. बीएसएनएल के 9 मामले में 7939 विद्युत विभाग के एक मामले में 11029 में हुआ।

 इसी प्रकार निधि शर्मा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरागढ़ के ट्रैफिक चालान में 498 मामलों में 49800 और वही कैसेस ऑफ यू/एस 321, 258 सीआरपीसी एंड ऑल अदर पेटी ऑफेंस ईटीसी बाय स्पेशल सीटिंग मजिस्ट्रेट के 126 प्रकरणों में 63000 रूपए. ,एन आई एक्ट138 चेक बाउंस के 9 मामले में मामले में 3237489 रू.की अवार्ड राशि पास हुआ और 10 आपराधिक मामलों और में भी समझौता हुआ ।

आकांक्षा खलखो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय में ट्रैफिक चालान में 232 मामलों में 23200 और वहीं कैसेस ऑफ यू/एस 321, 258 सीआरपीसी एंड ऑल अदर पेटी ऑफेंस ईटीसी बाय स्पेशल सीटिंग मजिस्ट्रेट के 7 प्रकरणों में 3500रू अवार्ड राशि पास हुआ, साथ ही 5 क्रिमिनल कंपाउंडेबल केसेस, और अदर सिविल केसेस के 3  मामले में भी राजी खुशी से समझौता हुआ।

साथ ही राजस्व न्यायलों में 40440 प्रकरण में भी निराकृत हुए, जिसमें 2 करोड़,30लाख 41हजार 979रु राशि अवॉर्ड हुआ। राजीनामा करने हेतु तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा प्री सिटिंग की व्यवस्था भी की गई थी जहां लोगों को आपसी सुलह से राजीनामा करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस प्रकार  नेशनल लोक अदालत में कुल 41355 केसों का निपटारा हुआ, जिसमें कुल अवार्ड 3 करोड़ 15 लाख 3 हजार सौ 601 पारित हुआ।

इस नेशनल लोक अदालत सफल बनाने में  न्यायिक कर्मचारीगण देवेन्द्र चंदेल, दिनेश शर्मा, चंदन साहू, मनोहर देवांगन, आरके लांझकर, उमेश राजपूत,गोरेलाल,पुष्पेंद्र, मुरली देवांगन, मेघा,धनंजय सेवेलकर, अमरनाथ जयसवाल, भुनेश्वर कौशिक,सिद्धार्थ तिवारी, राजेश खरे कोर्ट   स्टाफ सहित  पैरालीगल वालंटियर गोलूदास साहू, कला प्रजापति, छबिराज, सुलहकर्ता अधिवक्ता सुरेश ठाकुर,गिरिराज ठाकुर, संदीप दास,शक्ति सिंह गहलोत, भुवनेश्वर वर्मा , विक्रम यदु , नीरज झा, मेनुका साहू, संतू साहू, योगेश चंदेल, सुनीलकांत पांडे, मिहिर झा,चंद्रशेखर वर्मा, उमाकांत महोबिया, ए डी वर्मा, सर्वेश ओसवाल,शत्रुघ्न वर्मा,, विवेक कुर्रे, मनोज चौबे,नीरज साहू , चंद्रशेखर वर्मा, बी एल वर्मा, एस के दास,,सत्यकला वर्मा, सुरेश साहू, सुबोध पांडे, रोशन वर्मा, महेश साहू,मनराखन देवागंन, रोशन वर्मा , टी के चंदेल,  रामकुमार जांगड़े , संदीप दास, गजेंद्र ठाकरे, सुबोध पांडे, सूर्यदमन सिंह, सुप्रीत सिंह, घम्मन साहू, रोशन वर्मा , नीरज साहू, संतू साहू,सत्यकला वर्मा,मनोज चौबे ,दीपेश ठाकुर कौशल कोसरे आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


अन्य पोस्ट