खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

रंग पंचमी पर आरएसएस का होली मिलन समारोह
10-Mar-2026 4:36 PM
रंग पंचमी पर आरएसएस का होली मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 10 मार्च। रंग पंचमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खैरागढ़ व नगर के स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं द्वारा पांडादाह स्थित भगवान बलभद्र जगन्नाथ मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं , मातृशक्ति ने आपस में प्रेम और सौहार्द के साथ रंग-गुलाल लगाकर उत्साहपूर्वक होली मनाई।

इस अवसर पर संघ के राजनांदगांव विभाग के विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख विष्णु साव ने होली के पर्व को आपसी भाईचार समाज को एकजुट, एकता के सूत्र में पिरोने का इससे बड़ा पर्व नहीं हो सकता, हमारे यहां त्यौहार, त्यौहार न होकर सामाजिक ताना बाना को मजबूत करने का महापर्व होता है।

श्री साव ने कहा हमारी संस्कृति, संस्कार परम्परा को आने वाले पीढ़ी व हमारे बच्चों को सिखाने महती आवश्यकता है।

 कार्यक्रम में खण्ड, नगर, जिला, विभाग के स्वयंसेवक व अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहें। फाग गीत और नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। पूरे वातावरण में रंग, उमंग और भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।


अन्य पोस्ट