खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़ , 3 दिसंबर। भारत में आईपीएफ़ जो पूर्व में ‘‘भारत की फिल्म परियोजना’’ के नाम से जाना जाता था इनके हर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 29-30 नवंबर को विश्व के 26 देशों से लगभग पांच हज़ार प्रतिस्पर्धी फोटोग्राफरों ने शिरकत की।
इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत ऑनलाइन आयोजित ‘50 हॉर्स फोटोग्राफी प्रतियोगिता’ में, छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के निवासी युवा फोटोग्राफर यथार्थ राजेंद्र सिंह गहरवार, एवं नीता सिंह गहरवार पूर्व अधिष्ठाता, नृत्य संकाय, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को लगभग पांच हज़ार प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 फोटोग्राफरों में नामांकित कर मुंबई में चयन किया गया।।
यथार्थ गहरवार ने वहां प्रतिस्पर्धी के तौर पर भाग लेते हुए ‘थ्री फोटो सीरीज़’ श्रेणी में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया, और इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया।। आईपीएफ़ एशिया तथा वैश्विक स्तर पर फोटोग्राफरों हेतु सबसे बड़े कंटेंट फेस्टिवल में से एक है, जो विगत 25 वर्षों से कंटेंट क्रिएटर्स को मंच प्रदान कर रहा है।। यह संस्था विश्वभर के प्रमुख प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है जो फिल्ममेकिंग, फोटोग्राफी तथा अन्य कलात्मक क्षेत्रों में विभिन्न चुनौतियों (चैलेंज) का आयोजन करता है।। आईपीएफ़ प्रतिवर्ष अपना फेस्टिवल आयोजित करता है, जहाँ विभिन्न कला विधाओं के कलाकारों को मंच प्रदान कर पुरस्कृत किया जाता है।।
ज्ञातव्य है कि यथार्थ सिंह गहरवार को इससे पूर्व इसी संस्था द्वारा रजत पदक भी प्रदान किया जा चुका है। यथार्थ ने पुणे, महाराष्ट्र स्थित तिलक विद्यापीठ से फोटोग्राफी विशेषज्ञता में स्नातक उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में वे रायपुर स्थित ए.ए.एफ.टी. विश्वविद्यालय खरोरा,रायपुर से स्नातकोत्तर उपाधि हेतु अध्ययनरत हैं।।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से छत्तीसगढ़ राज्य एवं स्थानीय क्षेत्र के निवासी स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं तथा उन्हें इस सफलता हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कर रहे हैं।


