खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
यातायात नियमों का उल्लंघन, 37 हजार जुर्माना
28-Nov-2025 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खैरागढ़, 28 नवंबर। जिला पुलिस केसीजी द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 20 दिनों में 141 प्रकरण में 37500/- रूपये की चालानी कार्रवाई की गई है।
चालानी कार्रवाई से बचने के साथ ही अकस्मात सडक़ दुर्घटना, वाहन चोरी, अन्य कारणों में वाहन के संबंध में या आहत की पहचान करने नंबर प्लेट होने की दशा में दुर्घटना में घायल की पहचान आसान होती है,नंबर प्लेट दिनांक.2019 के पूर्व के समस्त वाहनों पर निर्धारित यातायात नियमों के गाइड लाइन के अनुरूप नंबर प्लेट सुस्पष्ट रखने नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने, नम्बर प्लेट न लगाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। यहां चेकिंग व कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सडक़ सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


