खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

ठेलकाडीह में समाधान शिविर, 662 आवेदन मिले
21-May-2025 4:10 PM
ठेलकाडीह में समाधान शिविर, 662 आवेदन मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 21 मई। सुशासन तिहार अंतर्गत खैरागढ़ विकासखण्ड के ग्राम ठेलकाडीह में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक  कोमल जंघेल, जिला पंचायत सभापति  भुनेश्वरी जीवन देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सभापति  धम्मन साहू, सांसद प्रतिनिधि  भगवत शरण सिंह, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमकुमार पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

 जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की तैलचित्र की विधिवत पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में  662 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 647 मांग और 15 शिकायत से संबंधित थे।

शिविर में5 कृषकों को अरहर बीज वितरण.5 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट, 9 कृषकों को केसीसी योजना के तहत ऋण3 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई.5 हितग्राही को महाजाल5 को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, 3 को राशनकार्ड, 6 को जॉब कार्ड तथा 3 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 3 स्कूलों को गणित विज्ञान कीट दे कर सम्मानित किया गया। 

तेज़ गर्मी में भी जनता की सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए शिविरों के माध्यम से सेवा दे रहे अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए  विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 40 डिग्री तापमान में भी हमारे अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि पूरी निष्ठा से सेवा कर रहे हैं ताकि आम जनता को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की योजनाएं ज़मीनी स्तर तक असरदार ढंग से पहुँच रही हैं, जिससे किसानों, महिलाओं और युवाओं को विशेष लाभ मिला है।

श्री सिंह ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा धान की खरीदी ?3100 प्रति क्विंटल की दर से की गई है और किसानों को एकमुश्त राशि के रूप में भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सरकार ने किसानों को दो वर्षों का बोनस भी प्रदान किया है, जिससे कृषि कार्य में आर्थिक मजबूती मिली है।

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ दिया गया है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 विक्रांत सिंह ने रजिस्ट्री व्यवस्था में बदलाव की बात करते हुए कहा अब रजिस्ट्री प्रक्रिया पारदर्शी और सरल होगी। तत्काल प्रमाणीकरण की व्यवस्था लागू की जा रही है जिससे फर्जी रजिस्ट्री की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी।

पूर्व विधायक  कोमल जांघेल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार को एक अभिनव और जनोन्मुखी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महज डेढ़ साल के कार्यकाल में ही सुशासन के ज़रिए जनता से सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।  श्री जांघेल ने कहा, सुशासन तिहार न केवल एक योजना है, बल्कि यह सरकार और आमजन के बीच की दूरी को कम करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

 इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राजनांदगांव से खैरागढ़ तक सडक़ निर्माण की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दे दी गई है, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुविधाजनक होगा और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।

 

इस अवसर पर श्री जघेल ने जल संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जल संकट भविष्य की गंभीर चुनौती है और इसके समाधान के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। वर्षा जल संचयन, तालाबों का पुनरुद्धार और भू-जल संरक्षण जैसे उपायों को जन आंदोलन बनाना होगा।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल ने सुशासन तिहार 2025 के तीनों चरणों को विस्तार से बताते हुए कहा कि पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किया। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार को सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए एक ऑनलाईन पोर्टल बनाया गया है।


अन्य पोस्ट