कवर्धा

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, एक गिरफ्तार
23-Apr-2026 2:43 PM
ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 23 अप्रैल।
कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद थाना कवर्धा की टीम ने वीरस्तंभ चौक क्षेत्र से गवाहों के साथ एक स्थान पर कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति, नीलकमल अधिकारी (43 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद (पश्चिम बंगाल), हाल मुकाम प्रोफेसर कॉलोनी, कवर्धा को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, मोबाइल की जांच में आईपीएल मैचों से संबंधित ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों के संकेत मिले, जिनके स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में लिए गए।
पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मामले की जांच जारी है।


अन्य पोस्ट