कवर्धा

समूह के बनाए उत्पाद को लोगों ने किया पसंद अचानकपुर से गोठान मेला का शुभारंभ
12-Feb-2022 6:22 PM
 समूह के बनाए उत्पाद को लोगों ने किया पसंद अचानकपुर से गोठान मेला का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बोड़ला, 12 फरवरी। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सुराजी गांव एवं गोधन या योजना के तहत जनपद प्रशासन द्वारा विकासखंड क्षेत्र में गौठान मेला की शुरुआत ग्राम पंचायत अचानकपुर से शुरू की गई। इस तरह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी सुराजी गांव योजना एवं गोधन न्याय योजना आत्मनिर्भरता की पहचान बन रही है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण योगदान सरकार की योजनाएं कर रही हैं।

विकासखंड में गौठान मेले का आयोजन ग्राम अचानकपुर से किया गया। मेले का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। मेले में महिला स्वयं सहायता समूह ने स्टाल लगाकर अपने उत्पाद भी बेचे साथ ही मेले में लोगों को जैविक खाद भी प्रदान किया गया। इस मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चरवाहा गौठान समिति के सदस्य महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य किसान सचिव रोजगार सहायक पशुपालन विभाग के कर्मचारी काफी संख्या में सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ केशव वर्मा ने पहुंचकर गौठान मेले का अवलोकन किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों में जिम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चंद्रवंशी, वरिष्ठ कांग्रेसी उमेश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, सेक्टर प्रभारी राधे जायसवाल के अलावा सरपंच तुलस धुर्वे, राजेंद्र चंद्रवंशी, खगेश चंद्रवंशी, दीपक मागरे, अमित वर्मा, अजीत चंद्रवंशी, पंचराम पटेल जनपद सदस्य सूरज वर्मा सहित समस्त गौठान मेले में भाग लिए 16 पंचायतों के गौठान समिति के लोगों के अलावा सरपंच सचिव भी उपस्थित थे।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा, जिला सदस्य तुकाराम व जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल तथा जनपद पंचायत सीईओ केशव वर्मा आदि ने अपने संबोधन में गौठान मेला के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दिया। राजा नवागांव के आजीविका मिशन की महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनाए गए उत्पाद लोगों ने काफी पसंद किया।साथ ही आईसीडीएस के द्वारा लगाए गए स्टालों के व्यंजनों ने भी लोगों के मन को मोहा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीतांबर वर्मा ने महिला स्वयं सहायता समूह से उनके द्वारा बनाई गई चीजें को खरीदे। मेले में पशु टीकाकरण व गौठान समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण आम जनता को कृषि संबंधित जानकारी से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि विकासखंड में अब चिन्ह अंकित कुल 123 गोठानो को मिलाकर मेलों का आयोजन किया जाएगा और लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं जिनमें खास कर कृषि मत्स्य उद्यानिकी पशुधन विभाग के स्टाल लगाकर इन की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

 

 


अन्य पोस्ट