जशपुर

चाचा ने शादी का झांसा दे किया रेप, फरार
04-Apr-2021 3:46 PM
चाचा ने शादी का झांसा दे किया रेप, फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 4 अप्रैल।
पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 
पुलिस के मुताबिक पीडि़त महिला पत्थलगांव के नजदीकी गांव की रहने वाली है। लगभग 8 साल पहले पति का निधन हो चुका था। महिला के दूर के रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक का उसके घर आना-जाना था। पति की मौत के बाद युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ दिनों साथ रखा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद महिला को युवक ने भांटामुड़ा में किराए के मकान में कई साल तक रखते हुए शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया, बाद में वह शादी की बात से मुकर कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 366 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 


अन्य पोस्ट