जशपुर

नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण
18-Nov-2026 8:00 PM
नपाध्यक्ष ने किया सीसी रोड निर्माण का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 18 नवंबर। नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने वार्ड क्रमांक 01 स्थित कदम टोली में चल रहे सी.सी. रोड मरम्मतीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता को बारीकी से परखा और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वार्डवासियों की मांग पर तुरंत लिया संज्ञान

निरीक्षण के दौरान स्थानीय वार्डवासियों ने अध्यक्ष के समक्ष खुली नाली को ढकने की प्रमुख मांग रखी। जनता की जनसुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, नगरपालिका अध्यक्ष ने मौके पर ही मौजूद संबंधित ठेकेदार को तत्काल नाली पर ढक्कन (स्लैब) लगवाने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर चर्चा करते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि नगर में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य में उच्च स्तर की गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की अपेक्षाएं ही उनकी प्राथमिकता हैं और नगर का सर्वांगीण विकास ही उनका मुख्य संकल्प है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिक और नगरपालिका के संबंधित अधिकारी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट