जशपुर

जशपुर के 8 शिक्षकों को नवदीप गुरु गौरव सम्मान
23-Nov-2026 7:11 PM
जशपुर के 8 शिक्षकों को नवदीप गुरु गौरव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 23 नवंबर। शिक्षा, समाजसेवा और नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जशपुर जिले के 8 प्रतिभावान शिक्षकों को प्रतिष्ठित ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026 से नवाजा गया है। यह सम्मान मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत संस्था नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदान किया गया।

नवदीप शिक्षण सेवा समिति छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 15 नवंबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कुटेला स्थित साहू धर्मशाला भवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 33 जिलों से चयनित कुल 169 प्रतिभावान शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया।

 ‘नवदीप गुरु गौरव सम्मान 2026’ के लिए जशपुर जिले से चयनित शिक्षकों में सरिता नायक प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गड़ाकटा, विकासखंड कुनकुरी, संतोषी डनसेना शासकीय प्राथमिक शाला छिंदबहरी (पंडरीपानी), विकासखंड पत्थलगांव,  बिहारी राम नायक सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला अम्बा चुआं, विकासखंड कुनकुरी, दीपक कुमार सारडा शिक्षक, शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला गड़ाकटा, विकासखंड कुनकुरी,  जेन सेलेस्टीन तिर्की  शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ढोढ़ीड़ांड़, विकासखंड कुनकुरी,  गीता जांगड़े सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला माटासी, विकासखंड कुनकुरी, ममता कायता प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला खारीझरिया, विकासखंड कुनकुरी,  मीना सिन्हा शासकीय प्राथमिक शाला टिकैतगंज, विकासखंड जशपुर शामिल हैं।

जिले के शिक्षकों की इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट