जशपुर

गांजा संग तस्कर बंदी
23-Nov-2026 4:10 PM
 गांजा संग तस्कर बंदी

जशपुरनगर, 23 नवंबर।  थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा में पुलिस ने दबिश देकर घर में गांजा छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.250 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
 पुलिस के अनुसार 20 नवंबर को थाना दुलदुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बंगुरकेला अखराडीपा निवासी राजकुमार दानी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा में छिपाकर रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों  को अवगत कराते हुए,तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष संदेही राजकुमार दानी की मकान की विधिवत तलाशी ली गई,तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी एक प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में बंधे कुल 8 पैकेट बरामद हुए। जिसे गवाहों के समक्ष जांच करने पर गांजा होना पाया गया। पुलिस के द्वारा जब आरोपी से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी राजकुमार दानी को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया।  पुलिस के द्वारा जब जप्त गांजे का वजन किया गया, तो कुल वजन 8.250 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।
आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट