जशपुर

100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले अमर चौधरी सम्मानित
22-Oct-2026 7:00 PM
100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले अमर चौधरी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुर नगर, 22 अक्टूबर। जशपुर नगर के व्यवसायी एवं समाजसेवी अमर चौधरी को 100 से अधिक बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर सूर्यमंडल संगठन ने सम्मानित किया। वे जरूरतमंद मरीजों, थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों के लिए रक्तदान करते रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने उनके योगदान को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। सम्मान ग्रहण करते हुए अमर चौधरी ने कहा कि यह सम्मान सभी रक्तदाताओं का है। उन्होंने स्वस्थ रहने तक रक्तदान जारी रखने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। साथ ही युवाओं से साल में कम से कम दो बार रक्तदान करने की अपील की।  समारोह में नगर के नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी और संगठन के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट