जशपुर

पीएम श्री सेजेस मनोरा की व्याख्याता शुभांगी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन
13-Sep-2026 6:59 PM
पीएम श्री सेजेस मनोरा की व्याख्याता शुभांगी का राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 13 सितंबर। जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (पीएम श्री सेजेस) मनोरा में पदस्थ वाणिज्य व्याख्याता कु. शुभांगी पांडेय का चयन वाणिज्य व्याख्याताओं के 5 दिवसीय राष्ट्रीय क्षमता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 से 25 सितंबर तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान , भोपाल एवं हृष्टश्वक्रञ्ज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। समग्र शिक्षा जशपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रशिक्षण में देशभर से गिने-चुने उत्कृष्ट शिक्षकों को ही शामिल होने का अवसर मिला है। जशपुर जिले से पहली बार किसी वाणिज्य व्याख्याता का इस स्तर के प्रशिक्षण के लिए चयन होना संपूर्ण जिले व विद्यालय परिवार के लिए बड़े गौरव की बात है।

इस 5 दिवसीय कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य नई शिक्षा नीति (हृश्वक्क 2020) के अनुरूप अध्यापन पद्धतियों को सुदृढ़ करना है। प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

नवाचारी शिक्षण तकनीक- आधुनिक एवं प्रभावशाली शिक्षण शैलियों का समावेश। (हृश्वक्क 2020) के अनुसार अध्यापन- राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मापदंडों के आधार पर वाणिज्य विषय का व्यावहारिक शिक्षण।

डिजिटल टूल्स एवं केस स्टडी- तकनीकी संसाधनों का उपयोग एवं व्यावहारिक केस स्टडी आधारित शिक्षा। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास- विद्यार्थियों में व्यावसायिक समझ एवं कौशल को बढ़ावा देना।

पीएम श्री सेजेस मनोरा के प्राचार्य संसोधन मिंज ने चयन पर खुशी जताते हुए कहा यह प्रशिक्षण शिक्षकों के पेशेवर विकास के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इससे प्राप्त आधुनिक शिक्षण कौशलों का सीधा लाभ हमारे विद्यार्थियों को मिलेगा। इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कु. शुभांगी पांडेय को उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशिक्षण हेतु ढेरों बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट