जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 26 अगस्त। डडग़ांव में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह से ही पैगंबर मोहम्मद साहब (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश की खुशियां मनाने सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और युवा एकत्रित हुए। हाथों में धार्मिक झंडे और नारों के साथ निकले इस जुलूस से पूरा डडग़ांव जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के तरानों से गूंज उठा।
जुलूस की शुरुआत डडग़ांव जामा मस्जिद से हुई, जो ऊपर बस्ती होते हुए पुन: जामा मस्जिद पहुंचा। यहां झारखंड के गोविंदपुर, तिगरा और कमलपुर से आए लोग एकत्र हुए, जहां फातिहा पढ़ी गई। इसके बाद जुलूस झारखंड की ओर रवाना हुआ। गोविंदपुर चौक में फातिहा और दुआ के बाद जुलूस तिगरा और कमलपुर की ओर बढ़ा। च्जुलूस-ए-मोहम्मदीज् का अंतिम समापन कमलपुर में हुआ, जिसके बाद सभी श्रद्धालु अपने घरों को लौटे।
जुलूस के दौरान रास्ते भर नात, कलाम और सलाम पेश किए गए। मौलाना जहीरउद्दीन अंसारी, यूसुफ अंसारी, हैदर खान, वासिद अंसारी, खुर्शीद अंसारी और नूरे अंसारी द्वारा प्रस्तुत प्रसिद्ध कलाम ‘हुजूर आए’ ने महफिल में समां बांध दिया, जिस पर उपस्थित लोग झूम उठे।
देश में अमन और शांति की दुआ
जामा मस्जिद में आयोजित विशेष दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौलाना जहीरुद्दीन अंसारी ने देश में अमन, चैन, शांति और आपसी भाईचारा कायम रहने की विशेष दुआ मांगी।
इस आयोजन में अंजुमन इस्लामिया डडग़ांव के सदर मोकिम खान, सेक्रेटरी एहसानुल हक कुरैशी सहित नईम खान, साजिद अंसारी, जाहिद अंसारी, असरफ खान, मोईन खान, मुमताज अंसारी, असलम अंसारी, गुलाम गौश अंसारी, एजाज अंसारी, सलमान खान, माजिद अंसारी, बख्तावर अंसारी, रैयान खान, अफसर खान, सिदिक अंसारी, हैदर खान, तनवीर खान, अनीस अंसारी, हलीम अंसारी, हासिम खान, गुफरान खान, शाहिद खान, खुशनूद अंसारी, रईस अंसारी, अकबर खान, सैफुल्लाह खान और रब्बानी अंसारी समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।