जशपुर

चेस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू होंगे शामिल-एसडीएम
14-Aug-2026 11:20 PM
चेस टूर्नामेंट में इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू होंगे शामिल-एसडीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुर नगर, 14 अगस्त। कलेक्टर रोहित व्यास की पहल पर जशपुर में पहली बार आयोजित होने जा रहे ऑल इंडिया ओपन एफआईडीई रेटेड चेस टूर्नामेंट ‘चेकमेट ञ्च जशपुर 2026’ का आगाज 29 अगस्त से होने जा रहा है। जिले में खेल संस्कृति विकसित करने और खेलों के प्रोत्साहन के उद्देश्य से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ विगत वर्ष भी स्टेट लेवल ओपन चेस टूर्नामेंट 2025 जशपुर में आयोजित कराया गया था।

आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव मस्के से प्राप्त जानकारी के अनुसार देश के प्रसिद्ध शतरंज खिलाडिय़ों में शामिल इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू भी इस टूर्नामेंट में सम्मिलित होने वाले हैं।

उनकी भागीदारी से जशपुर में होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का रोमांच और प्रतिस्पर्धा दोनों बढऩे की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव रखने वाले इंटरनेशनल मास्टर कौस्तुव कुंडू भारत के अलावा इटली, फ्रांस, स्पेन और बांग्लादेश में आयोजित विभिन्न शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। विदेशी धरती पर खेलने के अनुभव के साथ वे जशपुर में होने वाली इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इटली में आयोजित 22ठ्ठस्र स्श्चद्बद्यद्बद्वड्ढद्गह्म्द्दश रूड्डह्यह्लद्गह्म्ह्य 2024 में उन्होंने मजबूत अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

कौस्तुव कुंडू भारत के इंटरनेशनल मास्टर हैं और उनकी एफआईडीई रेटिंग 2347 है। अंतरराष्ट्रीय अनुभव और विभिन्न रेटेड प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के कारण वे ‘चेकमेट ञ्च जशपुर 2026’ के प्रमुख खिलाडिय़ों में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

शानदार उपलब्धियों से बनाई पहचान

कौस्तुव कुंडू ने 2025 में नागपुर में आयोजित 18वें जी.एच. रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल रेटिंग क्लासिकल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था।

इसके अलावा 6वाँ डीडी-बीडीसीए रेटिंग ओपन में उन्होंने खिताबी सफलता हासिल की, जबकि फर्स्ट रॉयल राइवल्स रेटिंग ओपन 2024 में भी विजेता बने। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

जिले में पहली बार होने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से खिलाडिय़ों के पहुंचने की संभावना है। कौस्तुव कुंडू जैसे शीर्ष स्तर के खिलाड़ी की भागीदारी से जशपुर को शतरंज के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।


अन्य पोस्ट