जशपुर

डडग़ांव में निकाला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह स्वागत
27-Jun-2026 4:02 PM
डडग़ांव में निकाला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 27 जून। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत डडग़ांव में शुक्रवार को मुहर्रम के पहलाम का जुलूस अकीदत, अनुशासन और सौहार्द के साथ निकाला गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने इसमें भाग लिया।

डडग़ांव और गोविंदपुर के मुहर्रम कमेटी के नेतृत्व में निकला गया। डडग़ांव चौक के पास फ़ातिहा पढ़ी गई फिर मस्जिद चौक के पास फ़ातिहा पढ़ी गई। इसके पश्चात जुलूस को झारखंड के लिए 1 बजे रवाना किया गया। झारखंड के गोविंदपुर मदरसा चौक के पास मिलन हुआ और वहां से कर्बला की ओर बढ़ गए।

शाम 6 बजे तक आयोजन का समापन किया गया।

 जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने हाथों में डंडा, तलवार, बालम, और सर पर पगड़ी बांध कर या हुसैन या अली का नारा से गूंज उठा। जुलूस को देखने के लिए भारी संख्या में लोग शामिल थे।

कर्बला चौक में लगा था मेला

मुहर्रम के अवसर पर कर्बला चौक में मेला लगाया गया था। लोगों ने विभिन्न सामग्रियों की खरीदारी की। इसके अलावा काफी संख्या में लोग कर्बला में जाकर नियाज फातिया किया। इसके बाद लोगों ने मेला का आनंद लिया।  समापन के पश्चात कर्बला में फातिहा पड़ी गई और सभी लोग अपने-अपने घर के लिए रवाना हो गए। और रोजेदारों ने जैसे ही मगरीब का अजान हुआ वैसे ही रोजेदारों ने रोजा खोले।


अन्य पोस्ट