जशपुर

40 गांजा के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
27-May-2026 9:04 PM
 40  गांजा के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार

जशपुरनगर, 27 मई। जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा के पौधे जब्त कर आरोपी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 26 मई को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम लोदाम खिखिर टोली निवासी आरोपी विजय सिंह अपने घर के आंगन के पास बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजे के पौधे को उगाया है, तथा पौधे को छुपाने हेतु उसके चारों ओर प्लास्टिक की नेट व साड़ी से घेरा किया है।

जिस पर लोदाम पुलिस ने एफएसएल की टीम के साथ तत्काल, संदिग्ध विजय सिंह के लोदाम खिखिर टोली स्थित घर आंगन की बाड़ी में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस को संदिग्ध विजय सिंह की बाड़ी में साड़ी व प्लास्टिक की नेट के घेरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा का पौधा उगा हुआ मिला, जिसे उखाड़ कर गिनने पर उसमें छोटे व बड़े पौधे मिलाकर कुल 40 अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे थे, जिसमें 18 बड़े पौधे जिसकी अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 7 इंच व 22 छोटे पौधे थे जिसकी न्यूनतम ऊंचाई 2 फीट के करीब थी,जिसे पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया, तथा मौके से संदिग्ध आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर लाया गया।  जब्त गांजे के पौधे का  जड़, तना व पत्ती सहित कुल वजन 3 किलो 646 ग्राम है, व अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 82 हजार 300 रु है।  पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विजय सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना लोदाम में 20 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लेते हुए विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

 जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जावेगा।

 मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस नशे के सौदागरों पर सतत् नजर रखी हुई है, थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक घर की बाड़ी से 40 गांजे के पौधे को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


अन्य पोस्ट