जशपुर

जमीन विवाद पर हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार
23-Apr-2026 11:12 PM
  जमीन विवाद पर हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 23 अप्रैल। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव अम्बाडीपा ने शिकायत दर्ज कराई कि पूर्वजों के समय से ही उसके घर के पास शासकीय काबिज जमीन पर उनके द्वारा खलिहान व गोठान के रूप में उपयोग किया जाता रहा है, उक्त जमीन को गांव के ही ठाकुर दयाल यादव, मदन यादव व सत्यपाल यादव जो कि बाप-बेटे हैं, के द्वारा अपना जमीन बता कर हमेशा वाद विवाद किया जाता रहा है व उनके द्वारा जमीन को अपने नाम से करा लिया गया है।

प्रार्थी के अनुसार, 20 अप्रैल की सुबह परिवार के सदस्य खलिहान में काम करने गए थे, जहां आरोपी पक्ष के लोगों के साथ विवाद हुआ।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे के औजार से हमला किया, जिसमें कुछ लोग घायल हुए। घायलों को शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मदन यादव और ठाकुर दयाल यादव को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति के संबंध में भी जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों से कथित रूप से घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट