जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 19 अप्रैल। प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने गुरुवार को जशपुर जिले के भ्रमण के दौरान बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम रायकेरा में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना अंतर्गत निर्मित सडक़ रायकेरा चौक से कठरपारा लंबाई 1.7 किलोमीटर का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत टटकेला में उद्यान विभाग द्वारा मनरेगा एवं डीएमएफ योजना अभिसरण से 8 किसानों द्वारा ड्रैगन फू्रट वृक्षारोपण के साथ साथ इंटर क्रॉप फसल लगे किसान से भेंट कर उनके द्वारा लगाए गए फसलों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई एवं किसानो से ड्रैगन फू्रट के भविष्य में उत्पादन संबंधी आय तथा वर्तमान में इंटरक्रॉप फसल से हो रहे आय के सम्बन्ध में विस्तार से पूछा गया। साथ ही उपस्थित ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिव से ग्राम पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सहित ग्राम पंचायत में निवासरत परिवार संख्या और पात्र परिवारों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति,पूर्ण एवं छूटे हुए पात्र परिवारों के संबंध में जानकारी ली। तत्पश्चात पंचायत में निर्मित अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न आजीविका गतिविधियां अपनाकर आर्थिक सशक्तिकरण की बात कही और बीपीएम एनआरएलएम को समूह के साथ बैठक कर उनकी इच्छानुसार आजिविका गतिविधि से जोडऩे हेतु कार्य योजना तैयार कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिया गया।
इस दौरान उनके साथ संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा छत्तीसगढ़ तारन प्रकाश सिन्हा आईएएस, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण छत्तीसगढ़ के एम डी अश्विनी देवांगन आईएएस, एवं सीईओ जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार सहित जिला एवं जनपद स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


