जशपुर

बेकाबू यात्री बस पलटी, 8 से अधिक जख्मी
18-Apr-2026 3:18 PM
बेकाबू यात्री बस पलटी, 8 से अधिक जख्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 18 अप्रैल। जशपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ा सडक़ हादसा सामने आया है। बगीचा से सामरी की ओर जा रही शमीम यात्री बस घाटी चढ़ाई के दौरान अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चढ़ाई के के दौरान अपना संतुलन खो बैठा और पीछे की ओर बैक होने लगी। पीछे से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मारते हुए बस सडक़ पर पलट गई।

घटना जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत महनई गांव में शुक्रवार शाम को एक घर के पास हुआ। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, जिनमें से 8 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता के कारण कई यात्रियों की जान बचाई जा सकी।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बलरामपुर जिले के डीपाडीह अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


अन्य पोस्ट