जशपुर

बिना नम्बर प्लेट व मॉडिफाइड 22 वाहनों पर चालान
13-Apr-2026 7:28 PM
बिना नम्बर प्लेट व मॉडिफाइड 22 वाहनों पर चालान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 13 अप्रैल। जशपुर जिले में बीती रात कोतवाली पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बिना नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, मोडिफाइड एवं नाबालिगों द्वारा संचालित कुल 22 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया।

कार्रवाई के दौरान 19 बिना नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों से उनके वाहन जप्त किए गये व दूसरे दिन वाहन में नंबर लिखाने के बाद ही उनके वाहनों का चालान करते हुवे  कुल 5700 का जुर्माना वसूला गया, वहीं एक वाहन चालक को ओवर स्पीड में वाहन चलाते पाए जाने पर 1000 का चालान किया गया। शेष 02 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी है।

पुलिस द्वारा चालकों को समझाइए दी गई कि अगर बिना नंबर के फिर पकड़े गये तो वाहन जब्त कर न्यायालय पेश किया ।>

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के साथ-साथ पालकों के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। जशपुर पुलिस द्वारा आम जनता से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


अन्य पोस्ट