जशपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 मार्च। कुनकुरी में महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्रात:कालीन समय में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने पारंपरिक सामाजिक वेशभूषा धारण कर अनुशासित पंक्तियों में यात्रा की शुरुआत की।
शोभायात्रा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: जैन मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में जियो और जीने दो जैसे संदेशों के साथ भगवान महावीर के अमर उपदेशों का प्रचार किया गया। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर जैन समाज के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेंद्र जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। आकर्षक रथ में भगवान महावीर की झांकी सजाई गई, जिसमें इस वर्ष शैलेश कुमार जैन रथ पर सवार रहे।
शोभायात्रा में जैन मुनियों का दल एवं माताजी का समूह भी शामिल हुआ, जिनके सान्निध्य में कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊर्जा मिली। आयोजन को सफल बनाने में रतनलाल जैन,प्रकाशचंद्र जैन, मनोज जैन, निहालचंद जैन, अजय अज्जू जैन,निपेंद्र जैन, सुनील जैन, दिलीप जैन, प्रदीप जैन, बाबूलाल जैन, अनिल रारा,रवि जैन, अमन जैन,अंशुल रारा, ऋषभ जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, सौरभ जैन, हेमंत जैन, विकास जैन, कौशल जैन, राहुल जैन, मेहुल जैन, दिनेश जैन,मोहित जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
पूरे आयोजन में जैन समाज के युवा, महिलाएं एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम ने नगर में सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश प्रसारित किया।


