जशपुर

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न
30-Mar-2026 6:14 PM
 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 30 मार्च।
 मनोरा विकासखंड में दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन हुआ, जिसमें मनोरा मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्यामलाल भगत एवं सोनाक्यारी मंडल अध्यक्ष प्रभाकर यादव सोनक्यारी प्रभारी  जिला पंचायत सदस्य शांति भगत रहे।

मुख्य अतिथि जिला महामंत्री मुकेश शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी रूपेश सोनी, शरद चौरसिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विनोद निकुंज, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष देवाधन नायक ,जिला उपाध्यक्ष विकास प्रधान,विनोद निकुंज, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भजूं नंदन नायक, महामंत्री रामदास यादव, सोनक्यारी मंडल महामंत्री राधेश्याम यादव, सुखनाथ,परिंदा गुप्ता, सिया राम ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रंजीत भगत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश शाही ,पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष रितु यादव, पूर्व जनपद सदस्य एवं मंडल उपाध्यक्ष सुषमा सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिंह, मीडिया प्रभारी चन्द्र शेखर स्वर्णकार,पूर्व मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल सिंह,पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती सिंह, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर नायक, अल्प संख्य मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नमन जैन ,अल्प संख्यक मोर्चा मंडल  अध्यक्ष आशिक अंसारी, जनपद सदस्य नरेंद्र भगत ,जनपद सदस्य कांता भगत, जनपद सदस्य सलमा भगत, जनपद सदस्य जगपती भगत पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद राम, कृष्णा बुनकर , परमानंद सिंह, बासुदेव राम ,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुखनाथ राम पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नंदकुमार यादव एसी मोर्चा  अध्यक्ष देव कुमार नायक युवा कार्यकर्ता परिंदा गुप्ता एवं सोनक्यारी मंडल के अन्य कार्यकर्ता के साथ प्रशिक्षण संपन्न हुआ एवं  संयोजक सह संयोजक, एवं बूथ स्तर तक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बूथ स्तर से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक आयोजित सत्रों में संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, तथा आम जनता से संवाद स्थापित करने की प्रभावी रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने सरल भाषा और व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
इस महाअभियान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापकता और सहभागिता रही। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। इससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।

प्रशिक्षण के दौरान एकात्म मानववाद के मूल सिद्धांतों को विशेष रूप से समझाया गया, जिससे कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा की भावना को पहुंचाने के लिए प्रेरित हुए। साथ ही, डिजिटल युग के अनुरूप सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे कार्यकर्ता अधिक प्रभावी ढंग से अपनी बात जनता तक पहुंचा सकें।


अन्य पोस्ट