जशपुर

सीएम ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन
28-Mar-2026 11:25 PM
 सीएम ने स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 28 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,  नपा उपाध्यक्ष  यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार डीएफओ शशि कुमार, विजय आदित्य सिंह जुदेव और आर ई के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाडिय़ों को पहाड़ में किस प्रकार चढऩा है उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में समूह में 15 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वॉल  के मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट पीसीजीआई यूएस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। तेजल भगत,रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर प्रतीक नायक शामिल हैं।


अन्य पोस्ट